लहसुन और लाल मिर्च की चटनी (Garlic and Red Chili Chutney Recipes )
लहसुन और लाल मिर्च की चटनी | Garlic and Red Chili Chutney Recipes | दोस्तों आप सभी को पता रहेगा लाल मिर्च और लहसुन की चटनी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा रहा है जो खाने का स्वाद और भी बढ़ा देता है मिर्च और लहसुन का चुनाव ,नमक और तेल का बैलेंस ,और यह चटनी लंबे समय तक के लिए फ्रेश रहता है इस चटनी को आप दाल चावल रोटी जैसे अनेक पदार्थ के खाने के साथ सेवन कर सकते हैं क्या खाने में बड़ा ही लाजवाब और टेस्टी होता है और यह पौष्टिक के साथ-साथ हेल्दी भी होता है

लाल मिर्च और लहसुन की चटनी भारतीय रसोई का वह हिस्सा है जो खाने का स्वाद दुगना कर देता है चाहे पराठे हो ,या फिर दाल चावल या फिर पकोड़े ,यह तीखी चटनी हर एक दिशा के साथ परफेक्ट हो जाती है हर एक डिश के साथ खाने में इसका कुछ अलग ही मजा होता है सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि यह चटनी लंबे समय तक फ्रेश रहती है जिसको आप बनाकर बाद में भी खा सकते हैं
वहीं कुछ लोग खाना खाने के साथ अचार और चटनी बनाते हैं और कुछ लोग धनिया या फिर अन्य चीजों की चटनी खाना पसंद करते हैं अगर आप भी खान के साथ चटनी पसंद करते हैं तो आप लाल मिर्च और लहसुन का एकदम टेस्टी चटनी बनाकर खा सकते हैं इसका स्वाद काफी लाजवाब और फायदेमंद होता है तो चलिए आज के ब्लॉक में हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर पर इस रेसिपी को कैसे बना सकते हैं बहुत आसानी के साथ …
लहसुन और लाल मिर्च खाने के फायदे
दोस्तों आपको बता दे की लाल मिर्च में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसको दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें इलेक्टरल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है और वजन घटाने में मदद करता है वहीं अगर लहसुन की बात की जाए तो लहसुन में अलग-अलग गुण पाए जाते हैं जैसे की एंटी इंप्लीमेंट्री और अर्थराइटिस के दर्द से राहत में काम करता है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लहसुन खाना चाहिए
लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाने की सामग्री :
8-10 लहसुन की कलियाँ (छिली हुई)
10-12 सूखी लाल मिर्च (मसाले वाली)
1/2 छोटी चम्मच जीरा
1/2 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार)
1 छोटी चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
2-3 चम्मच तेल (सरसों या मूंगफली का तेल)
लहसुन और लाल मिर्च की चटनी बनाने की विधि:
एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें।
गैस धीमी करके लहसुन की कलियाँ डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब सूखी लाल मिर्च डालकर 1-2 मिनट भूनें।
मिश्रण को ठंडा होने दें फिर मिक्सर में डालें।
इसमें जीरा, नमक और बचा हुआ तेल डालकर बारीक पीस लें।
आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी या तेल मिलाकर चटनी को गाढ़ा या पतला कर सकते हैं।
स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाएं।
सेवन सुझाव:
वड़ा पाव, भजिया या समोसे के साथ पराठा या फिर दाल चावल या तो पकोड़े के साथ भी आप इसका सेवन कर सकते हैं
सैंडविच या डोसा में लगाकर खाएं
1 सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं
यह चटनी तीखी और स्वादिष्ट बनती है, मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं।
अगर ज्यादा तीखा नहीं पसंद, तो मिर्च की मात्रा कम करें या टमाटर ज़रूर डालें।
लंबे समय तक रखने के लिए बिना टमाटर की चटनी बनाएं और तेल थोड़ा ज्यादा डालें।
यह चटनी परांठों, डोसा, चावल या वड़े के साथ बहुत अच्छी लगती है।
और भी पढ़ो

