foodkitchen.in

Paneer Roll Recipe in Hindi – पनीर रोल रेसिपी

Paneer Roll Recipe  in Hindi  – पनीर रोल रेसिपी

पनीर रोल खाने में जितना टेस्टी है इसे बनाना भी उतना ही आसान है यह एक ऐसा फूड डिश है जिसे आप ब्रेकफास्ट या शाम के वक्त नाश्ता के तौर पर लिया जा सकता है सुबह का वक्त सभी के लिए काफी बिजी टाइम होता है ऐसे में कई बार ऐसी नौबत भी आ जाती है जब ब्रेकफास्ट बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचता तो आप इस चीज को कम टाइम में बना सकते हैं पनीर रोल एक बेहतरीन ऑप्शन है जो सिर्फ आप 5 मिनट के अंदर तैयार किया जा सकता है इस डिश की खासियत है कि बच्चे भी इसे काफी चाव से खाते हैं पनीर रोल बनाने के लिए पनीर के अलावा वेजिटेबल का भी प्रयोग किया जाता है ऐसे में टेस्टी के साथ यह हेल्दी भी बनाई जाती है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर रोल बनाने की सबसे आसान रेसिपी तो चलिए शुरू करते हैं मेरा नाम है विशाल निगम और आप देख रहे foodkitchen.in

foodkitchen.in
Paneer Roll Recipe: दोस्तों जैसे कि आपको पता है कि हर घर में शाम के नाश्ते के लिए रोज कुछ ना कुछ नया अलग-अलग प्रकार के डिशेस बनाई जाती है अक्सर महिलाएं पास्ता मैगी भी बनाए जाते हैं दोस्तों जैसे कि आपको पता है कि शाम होते ही घर के बच्चे बाहर की चीज खाने की डिमांड करते हैं अगर हर रोज उन्हें बाहर का खाना दिया जाए तो उनका तबीयत भी खराब होने का डर भी बने रहता है ऐसे में अगर आप चाहे तो उन्हें बाजार जैसा पकवान घर पर ही बना कर खिला सकते हैं इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प यही है कि सबसे स्वादिष्ट पनीर रोल एक बेहतर विकल्प है अगर आप चाहे तो बाजार जैसा पनीर रोल आप अपने घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर रोल आप अपने घर पर ही कैसे बना सकते हैं बड़े आसानी से बिल्कुल बाजार जैसा एकदम टेस्टी पकवान

पनीर रोल बनाने का सामग्री  

4 रोटी या पराठा (ताजा या बची हुई)
1 कप पनीर, कद्दूकस किया हुआ
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 कप गाजर, कद्दूकस किया हुआ
1/2 कप पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच सॉस (टोमैटो या चिली)
1 बड़ा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

चटनी के लिएरोल 

1/2 कप पुदीना चटनी
या टोमैटो केचप

पनीर रोल बनाने विधि  (Paneer Roll Recipe in Hindi)

स्टफिंग तैयार करना

एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें।
अब प्याज, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें।
गाजर और पत्ता गोभी डालें और मध्यम आंच पर 3-4 मिनट पकाएं।
अब कद्दूकस किया हुआ पनीर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2-3 मिनट पकाएं और सॉस डालकर मिक्स करें।
आखिर में हरा धनिया डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।

रोल बनाना

एक रोटी या पराठा लें और उस पर पुदीना चटनी या टोमैटो केचप लगाएं।
बीच में पनीर की स्टफिंग डालें।
अब रोटी को रोल की तरह टाइट बंद करें।
अगर चाहें तो ग्रील पैन या तवे पर हल्का सेक लें।
गर्मागर्म सर्व करें और चटनी के साथ एन्जॉय करें।

टिप्स
आप चाहें तो मक्खन या घी लगाकर रोल को क्रिस्पी बना सकते हैं।
इसमें अपने पसंद की सब्जियां मिला सकते हैं।
अगर पनीर न हो तो आलू या सोया चंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

परोसने का तरीका

पनीर रोल को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें। यह स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगा।अगर आप चाहें तो इसमें चीज़ या थोड़ा सा नींबू रस भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।

और भी पढ़ो

Palak Paneer Recipe in hindi

रात को दूध और केला खाने के फायदे?

 

 

share your friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *