मशरूम करी रेसिपी { Mushroom Recipes in Hindi ] मशरूम ग्रेवी
मशरूम करी रेसिपी | मशरूम मसाला रेसिपी | मशरूम ग्रेवी तो दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे रेसिपी के बारे में जो लोग इंटरनेट पर सर्च कर करके परेशान हो जाते हैं कि मशरूम की रेसिपी कैसे बनाएं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मशरूम की मजेदार रेसिपी जो आप अपने घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हो और एकदम टेस्टी तो चलिए शुरू करते हैं दोस्तों जैसे कि आपको पता है कि आपके घर में अलग-अलग प्रकार की सब्जियां बनाई जाती हैं लेकिन मशरूम की सब्जी जैसा आप किसी भी सब्जी में टेस्ट नहीं पाएंगे मशरूम की सब्जी एक ऐसी सब्जी होती है जिसको खाने के लिए लोग तरस जाते हैं तो चलिए हम इस रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं

तो दोस्तों अगर आप बीमार हो जाते हैं तो डॉक्टर आपको अधिक से अधिक मशरूम की सब्जी खाने के लिए सजेशन करता है क्योंकि मशरूम के सब्जी में बहुत ज्यादा भारी मात्रा में विटामिन पाई जाती है आपको बता दे की मशरूम एक ऐसा सब्जी है जो चिकन और मटन को भी फेल कर देता है तो आज हम आपको इसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं इसे हम रेस्टोरेंट के स्टाइल में बनाएंगे और इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा तो आप इस रेसिपी को अपने घर पर ही बहुत ही आसानी से बना सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं इस मसालेदार और टेस्टी रेसिपी का आनंद ले
इसको आप विभिन्न प्रकार के सब्जियां बना सकते हैं जैसे मशरूम मसाला ,मशरूम फ्राई , मशरूम पुलाओ ,मशरूम टिक्का ,मशरूम बिरियानी ,मशरूम सूप ,जैसे अनेक प्रकार के पदार्थ बनाए जा सकते हैं
मशरूम मसाला सामग्री
बटन मशरूम – 200 ग्राम (साफ और कटे हुए)
प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
टमाटर – 2 (प्यूरी बनाई हुई)
लहसुन – 4-5 कलियाँ
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 1-2
तेल – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1/2 टीस्पून
हल्दी – 1/2 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
कसूरी मेथी – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
हरा धनिया – सजावट के लिए
मशरूम मसाला बनाने की विधि
सबसे पहले लगभग 200 ग्राम ताजे मशरूम लें। इन्हें ज़्यादा देर पानी में न रखें क्योंकि मशरूम जल्दी पानी सोख लेते हैं और नरम होकर फूलने लगते हैं। हल्के गीले कपड़े से अच्छे से पोंछिए और फिर इनके नीचे के डंठल हटाकर पतले स्लाइस में काट लीजिए।
अब एक कढ़ाही में 2 से 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए, तो आंच धीमी करके उसमें आधा छोटी चम्मच जीरा, आधा छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर और एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी डालें। ध्यान रहे कि मेथी को हथेली में मसलकर उसका डंठल हटा देना चाहिए। इन सब मसालों को कुछ सेकंड्स भूनिए, जिससे इनकी खुशबू उठने लगे।
अब समय है मसालेदार बेस तैयार करने का। इसके लिए पहले से बनाया हुआ पेस्ट डालें, जिसमें 2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, आधा इंच अदरक और 10-12 काजू शामिल हों। इस पेस्ट को मसालों में मिलाकर 1.5 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल दीजिए और लो टू मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे।
जब मसाला अच्छे से भुन जाए, तब इसमें एक चौथाई कप फ्रेश मलाई डालें और तब तक मिलाते हुए पकाएं जब तक मलाई भी मसाले में अच्छे से समा जाए और किनारे से तेल दिखने लगे। अब इसमें कटे हुए मशरूम, लगभग तीन चौथाई छोटी चम्मच नमक और थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आधा कप पानी डालें और कढ़ाही को ढककर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
जब सब्जी लगभग तैयार हो जाए, तब अंत में एक सैशे मैगी मसाला-ए-मैजिक डालिए। इसे अच्छे से मिक्स कीजिए और फिर से ढककर 2 मिनट के लिए पकाएं ताकि सारे स्वाद आपस में घुल-मिल जाएं।
2.] मशरूम फ्राई
सामग्री:
200 ग्राम मशरूम (स्लाइस किए हुए)
5-6 लहसुन की कलियाँ (कटी हुई)
1 चम्मच सोया सॉस
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
नमक स्वादानुसार
विधि:
पैन में ऑयल गर्म करके लहसुन भूनें।
मशरूम डालकर तेज़ आँच पर 3-4 मिनट भूनें।
सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालें।
कुरकुरे होने तक भूनें और गर्मागर्म सर्व करें।
3.] मशरूम सूप
सामग्री:
200 ग्राम मशरूम (कटे हुए)
1 प्याज (कटा हुआ)
2 लहसुन की कलियाँ
1 कप वेजिटेबल स्टॉक
1/2 कप दूध या क्रीम
1 चम्मच मक्खन
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
विधि:
मक्खन में प्याज और लहसुन भूनें।
मशरूम डालकर नरम होने तक पकाएँ।
स्टॉक डालकर उबालें, फिर ब्लेंड करें।
दूध/क्रीम मिलाकर गर्म करें। नमक-काली मिर्च डालें।
4.] मशरूम बिरयानी
सामग्री:
1 कप बासमती चावल
200 ग्राम मशरूम (कटे हुए)
1 प्याज (बारीक कटा)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1/2 कप दही
बिरयानी मसाला (1 चम्मच)
पुदीने के पत्ते
घी और नमक स्वादानुसार
विधि:
कढ़ाई में प्याज, टमाटर और मशरूम भूनें।
दही और मसाले डालकर पकाएँ।
चावल और पानी डालकर दम पर पकाएँ। पुदीना डालकर सर्व करें।
5.] मशरूम टिक्का सामग्री:
200 ग्राम मशरूम
1/2 कप दही
1 चम्मच टिक्का मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
स्केवर पर ग्रिल करें
विधि:
मशरूम को मैरीनेट करने के लिए दही और मसाले मिलाएँ।
30 मिनट फ्रिज में रखें।
स्केवर या पैन में ग्रिल करें।
6.] मशरूम पुलाव
सामग्री:
1 कप चावल
1 कप मशरूम
1 प्याज, 1 टमाटर
1 चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया
विधि:
प्याज-टमाटर भूनें, मशरूम और मसाले डालें।
चावल और पानी डालकर प्रेशर कुकर में पकाएँ।और बस! आपकी क्रीमी और मसालेदार मशरूम करी तैयार है। इसे गरमा-गरम रोटी, परांठे, नान या जीरा राइस के साथ परोसें और इसके शानदार स्वाद का आनंद लें।
और भी पढ़ो
तुलसी के पत्ते खाने का फायदा और नुकसान तुरंत जान
पनीर रेसिपी (Paneer Recipe in Hindi )

