पोहा रेसिपी इन हिंदी

पोहा रेसिपी इन हिंदी पोहा बनाने की सबसे बेहतरीन तरीके

पोहा रेसिपी इन हिंदी पोहा बनाने की सबसे बेहतरीन तरीके

पोहा एक पौष्टिक, हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जो विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में पसंद किया जाता है। यहाँ आपके लिए बेस्ट पोहा बनाने की विधि है, जो हर बार परफेक्ट बनेगा! सुबह-सुबह नाश्ते में आप पोहा को ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं अगर आप चाहते हैं ढेर सारी सब्जियां भी डाल सकते हैं अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है तो आप सदा पोहा भी बना सकते हैं इसे बनाना बहुत ही आसान होता है

पोहा रेसिपी इन हिंदी पोहा बनाने में काफी आसान है या झटपट तैयार हो जाता है वैसे तो पोहा महाराष्ट्र में काफी प्रसिद्ध है लेकिन अगर आप नाश्ते में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं इसको बनाने के लिए प्याज , टमाटर , हरी मिर्च , नींबू और कड़ी पत्ता में तैयार की जाती है

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और लाइट खाना चाहते हैं तो उसके लिए बढ़िया ब्रेकफास्ट है प्याज , टमाटर , हरी मिर्च , नींबू का रस डालकर तैयार होने वाला पोहा बनाने में बहुत ही आसान है और इसे आप अपने घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं तो चलिए हम आपको आज बताएंगे कि आप अपने घर पर टेस्टी मजेदार पोहा कैसे तैयार कर सकते हैं

जैसे इटली का उपमा दक्षिण भारत में नाश्ते में परोसा जाने वाले पारंपरिक व्यंजन रहे हैं इसी तरफ वह भारत के पश्चिमी राज्य में सुबह-सुबह नाश्ते में परोसे जाते हैं यह लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन है यह महाराष्ट्र में काफी फेमस है महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी काफी फेमस है इसे बनाने के लिए चावल के पोहे मुख्य सामग्री है क्योंकि इसमें कटा हुआ आलू भी डाला जाता है इसलिए यह आमतौर पर आलू पोहा के नाम से भी जाना जाता है इस रेसिपी को कैसे बना सकते हैं आईए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप

 टाइम ब्रेकडाउन (Time Breakdown for Poha Recipe)

पोहा धोना & सॉफ्ट करना: 5 मिनट
सब्जियाँ काटना: 5 मिनट
तड़का लगाना & पकाना: 5 मिनट
कुल समय: 15 मिनट

सामग्री (Ingredients for Poha)

2 कप पोहा (मोटा या पतला, धुला हुआ)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा आलू (कटा हुआ, वैकल्पिक)
8-10 करी पत्ते
1/2 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक, महाराष्ट्रियन स्टाइल के लिए)
2 बड़े चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
भुनी हुई मूंगफली (स्वाद बढ़ाने के लिए)
नारियल बुरादा (वैकल्पिक)

पोहा बनाने की विधि (Step-by-Step Poha Recipe)

1. पोहा तैयार करें

पोहे को बारीक छलनी में डालकर हल्के पानी से 1-2 बार धो लें।
5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पोहा नरम हो जाए।
अतिरिक्त पानी निकालकर हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएँ।

2. तड़का (Tadka) तैयार करें

कड़ाही में तेल गर्म करें।
राई और जीरा डालकर चटकने दें।
करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
आलू डालें (अगर उपयोग कर रहे हैं) और नरम होने तक पकाएँ।

3. पोहा मिलाएँ और पकाएँ

अब पोहे को कड़ाही में डालकर धीरे से मिलाएँ।
चीनी, नमक और नींबू का रस डालें।
2-3 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ।

4. गार्निश करके परोसें

गैस बंद करके हरा धनिया, भुनी मूंगफली और नारियल से सजाएँ।
🍽️ गर्मागर्म पोहा चाय के साथ सर्व करें!

टिप्स (Perfect Poha Tips)

🔹 पोहा ज्यादा गीला न हो, इसके लिए हल्का ही पानी डालें।
🔹 महाराष्ट्रियन स्टाइल पोहे के लिए थोड़ी चीनी जरूर डालें।
🔹 क्रंची टेक्सचर चाहिए तो भुने हुए चिवड़ा या सेव मिला सकते हैं।

यह रेसिपी ट्राई करें और मजेदार पोहा का आनंद लें! 😋👌

 

share your friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *